Loading...

हिमाचल में मानसून कमजोर, 1 से 15 सितंबर तक सामान्य से 20 फीसदी अधिक बरसे बादल

PARUL • 16 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि, 18 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 22 सितंबर तक मौसम खराब बना रह सकता है।

बीते 24 घंटों के दौरान बिलासपुर में 100.8, कुफरी 35.0, कसौली 28.0, नेरी 26.5, गोहर-करसोग 24.0, बिजाही 23.2, सुंदरनगर 13.8, धर्मशाला 5.8 व चंबा में 11.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

इस मानसून सीजन के दौरान 1 से 16 सितंबर तक राज्य में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के लिए 78.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन 93.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 76, कांगड़ा 12, किन्नौर 78, कुल्लू 38, मंडी 79, शिमला 67, सिरमौर 65 व सोलन में 69 फीसदी अधिक बारिश हुई।