हिमाचल में मुंबई के व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के काईस में एक विला भवन में फ्लैट लेकर रह रहे मुंबई के एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान रोहित जालान (47) निवासी मुंबई के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रोहित काईस में एक विला भवन में फ्लैट लेकर रह रहा था। व्यक्ति ने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर व्यक्ति फंदे से लटका हुआ था।
घटना के बाद इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा के द्वारा की गई है।