हिमाचल में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, हर जगह जमकर हो रही तबाही
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने फिरसे अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बता दें प्रदेश में जारी किये गए अलर्ट के बीच जगह जगह भूस्ख़लन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। लोगों का अपने घरों में भी रहना मुश्किल हो गया है। बारिश से प्रदेश में कई मकान ढह गए है। लोग अपने घरों से बेघर हो गए है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है।
राजधानी शिमला में रेड अलर्ट के बीच रात से ही घरों और सड़कों पर पेड़ ढह रहे है। कई सड़कें भूस्खलन से बंद हो गई हैं। कृष्णानगर, नाभा, फागली, कोमली बैंक में भूस्खलन का खतरा मंडरा गया है। राजधानी शिमला की सभी बड़ी सड़के यातायात के लिए बंद हो गई हैं। अत्यधिक भारी बारिश के कारण सुरक्षा कारणों से चक्की मोड़ पर यातायात रोक दिया गया। वहीँ प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है।
