Loading...

हिमाचल में मोहाली की 33 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita • 4 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। बता दें पीड़िता युवती 33 वर्षीय है जोकि पंजाब के मोहाली की रहने वाली है। दरसअल, यह मामला अप्रैल 2023 का है, युवती ने 3 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता के आधार पर बालूगंज थाना में धारा-376, 354, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शिमला के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। बता दें युवक पूर्व मंत्री का खास भी बताया जा रहा है और बीजेपी युवा मोर्चा का पदाधिकारी भी रहा है।