हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। बता दें बीते कल प्रदेश की कई ऊँची चोटियों पर हिमपात हुआ है। बर्फ़बारी होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे कि शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
इसके साथ ही अब ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए येलो अलर्ट के बीच कुल्लू और लाहौल के रोहतांग दर्रा, कुंजम, बारालाचा, शिंकुला दर्रा, जिंगजिंगबार सहित सीबी रेंज की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है।
इसके अलावा सरी ओर मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग में भी बर्फ के फाहे गिरे। प्रदेश में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।