हिमाचल में मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फ़बारी
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अपना मिजाज़ बदला है। इस दौरान प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फ़बारी हुई है। बर्फबारी होने से शीतलहर का भी काफी प्रकोप बढ़ गया है। इससे कि अब लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
कुल्लू और लाहौल में रोहतांग दर्रा के साथ चंद्रभागा रेंज की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे है। बर्फ़बारी होने से अब पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे है। पर्यटकों व पर्यटन कारोबारियों को भी नए साल के मौके पर ताजा बर्फबारी की उम्मीद है।
जिला कुल्लू में तीन माह से सूखा चल रहा है। ऐसे में किसान-बागनानों को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। वहीं नए साल के जश्र के लिए कुल्लू-मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है।