हिमाचल में यहां बनेगी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला….
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में नई लैब स्थापित की जा रही है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास कर रही है ताकि लोगों को बीमारी के उपचार के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
वहीं आधुनिक लैब को स्थापित करने से बीमारियों का भी आसानी से पता लगाया जा सके। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल के साथ ही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए जगह चयनित कर ली गई है। लैब में आधुनिक मशीनें इंस्टाल होंगी। जिनके माध्यम से बीमारियों का पता लगाकर उनकी रोकथाम की जाएगी। खास बात यह है कि लैब से रिपोर्ट भी कुछ ही घंटों में प्राप्त हो जाएगी।