हिमाचल में युवक ने दिल्ली की युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के मनाली में दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता युवती ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह मई, 2021 में छुट्टियां मनाने मनाली आई थी। इस दौरान वह वहां पर एक होटल में रुकी जहां इसकी मुलाकात संजय नामक युवक से हुई। आरोपी संजय ने युवती को बताया कि उसने रोमेट होस्टल नाम से एक नया छात्रावास शुरू किया है उसमें मैनेजर की जरूरत है।
युवती ने इस पेशकश को स्वीकार किया और 14 अक्तूबर, 2021 को आधिकारिक तौर पर इसमें शामिल हो गई। युवती ने बताया कि आरोपी ने नवम्बर, 2021 में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
युवती ने जब उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने जवाब दिया कि वह पहले से शादीशुदा है तथा उससे शादी नहीं कर सकता। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी है। डीएसपी के.डी. शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।