हिमाचल में रिश्वत लेते हुए पकड़े खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मचारी
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के दो कर्मचारी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए है। बता दें विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान स्टोर कीपर नील कमल व हेल्पर देवेश के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी सरकारी सीमेंट की सप्लाई जारी करने की एवज में ठेकदार से रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसके बाद ठेकेदार ने इस बाबत विजिलेंस हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने जिला मुख्यालय से सटे पक्का भरो में स्थित गोदाम में दोनों आरोपी कर्मचारियों को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा। एएसपी विजीलेंस हमीरपुर रेनू शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।