Loading...

हिमाचल में रैगिंग मामले में हॉस्टल वार्डन पर मामला दर्ज

NEHA • 28 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

बाहरा विश्वविद्यालय में रैगिंग की घटना के बाद पुलिस ने हॉस्टल वार्डन पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पाया गया कि वार्डन ने विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर नहीं रखी, जिसके कारण यह घटना घटित हुई।

पुलिस जांच में पाया गया कि हॉस्टल कैंपस में अनुशासन बनाए रखने के लिए गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। वार्डन पूर्ण चंद की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। पुलिस ने वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में पुलिस अभी तक पांच आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है। आगामी जांच जारी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पाया गया है कि हॉस्टल के वार्डन की जिम्मेवारियां शामिल हैं।