Loading...

हिमाचल में लोगों से करीब तीन करोड़ रुपए लेकर फरार हुई फाइनेंस कंपनी

Ankita 27 Dec 2023 Edited 27 Dec 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर उपमंडल में एक फाइनेंस कंपनी स्थानीय लोगों के 3 करोड़ रुपए डकार कर फरार हो गई है।

इस मामले को लेकर चेवांग दोर्जे, सोनू कुमार, रवि बहादुर, अनिता, रवीना, कमला देवी, सुषमा, उमादत्त, पूजा, सोनू कुमारी, अनिता और चंद्र शेखर ने थाना में कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत के आधार पर रामपुर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि कंपनी बीते पांच साल से रामपुर के नजदीक डकोलढ़ में चल रही थी।

उन्होंने बताया कि पिछले 9 महीने से कंपनी ने न तो निवेशकों के पैसे लौटाए और न ही कर्मचारी दोबारा बाजार में पैसों को लेने के लिए आए। उन्होंने बताया कि एक निवेशक की करीब सवा लाख रुपए से ज्यादा की राशि कंपनी के पास बकाया है।