Loading...

हिमाचल में विजिलेंस ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए दबोचा एनएचएआई का इंजीनियर

Ankita • 10 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर में विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें टीम ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के एक इंजीनियर को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया है।

अब विजिलेंस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी, जिसके बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एनएचएआई का एक इंजीनियर किसी काम के एवज में 50,000 रिश्वत ले रहा था।

इस दौरान विजिलेंस कुल्लू ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर इंजीनियर को रंगे हाथ रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया। डीएसपी अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।