HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को शिमला के भट्टाकुफर पार्किंग के पास फेंक दिया गया। मृतक की पहचान नेपाली मूल के 47 वर्षीय बिट्टू छकड़ैल के रूप में हुई है। वहीं मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई बबलू खड़का पुत्र राम बहादुर नेपाल निवासी की शिकायत के आधार पर कार्यवाही अमल में लाई और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा शव का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि व्यक्ति की हत्या कैसे की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छकड़ैल भट्टाकुफर में डेली नीड्स की दुकान करने वाला बिट्टू छकड़ैल गुरुवार रात से ही गायब था। अगले दिन जब किसी ने भट्टाकुफर पार्किंग के पास व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और व्यक्ति की शिनाख्त करवाई गई तो यह शव बिट्टू छकड़ैल का निकला। मृतक व्यक्ति के चेहरे से लेकर शरीर पर मारपीट के निशान थे और साथ ही गुप्तांग के नजदीक किसी तेजधार हथियार से वार किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group