हिमाचल में शर्मशार करने वाला मामला, महिला के काटे बाल, फिर मुंह काला कर घुमाया
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के भोरंज के मनोह गांव से एक शर्मनाक वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला के बाल काटने के बाद उसका मुंह काला कर दिया गया। बता दें इस पूरी घटना को महिला के ही ससुराल वालों ने अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हरकत में आते हुए कि सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कुछ दिन पूर्व की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी शादी के कुछ समय बाद अपने घर से बिना कुछ बताए अचानक चली गई थी। जिसके बाद महिला काफी समय बाद घर पहुंची तो गुस्सा आए ग्रामीणों ने विवाहिता को पकड़ कर उसके बाल काट दिए और उसके मुंह पर कालीख पोत दी।
जिस समय यह घटना हुई आसपास लोगों भारी भीड़ जमा होगी कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। पुलिस के पास भी महिला के साथ हुई इस घटना का वीडियो पहुंचा तो हरकत में आकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।