Loading...

हिमाचल में शुरू होगी शिवा परियोजना : 6 हजार हेक्टेयर में 60 लाख पौधे लगाए जाएंगे

NEHA • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 1,292 करोड़ रुपये की यह परियोजना राज्य के 7 जिलों में 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करेगी।

इस परियोजना के तहत प्रथम चरण में चार हजार हेक्टेयर भूमि तथा दूसरे चरण में शेष दो हजार हेक्टेयर भूमि को कवर किया जाएगा। परियोजना में अमरूद, नींबू प्रजाति के फलों, अनार, ड्रैगन फ्रूट, जामुन तथा कटहल के पौधे रोपे जाएंगे।

परियोजना से वर्ष 2032 तक 1.30 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होने की उम्मीद है और इसका प्रतिवर्ष लगभग 230 करोड़ रुपये का व्यापार होगा। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि परियोजना में छोटे तथा सीमांत किसानों को शामिल किया जाए ताकि उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो सके।