Loading...

हिमाचल में सड़कों की टारिंग पर लगी रोक, यह है वजह……

Ankita • 1 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में मूसलाधार बारिश होने और तापमान में आई गिरावट के चलते सड़कों की टारिंग पर रोक लगा दी गई है। मानसून के चलते ही लोक निर्माण विभाग को अब तक 90 करोड़ रुपए तक की चपत लग चुकी है। इसमें टारिंग, डंगे, सड़कें टूटना शामिल है। विभाग का मानना है कि ऐसे मौसम में टारिंग करना नुक्सान होगा।

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि हिमाचल में टारिंग का काम रोका गया है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 2,000 किलोमीटर सड़क की टारिंग करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन विभाग 750 किलोमीटर सड़कों को ही पक्का कर पाया है। हिमाचल के हर जिले में दो सौ किलोमीटर तक सड़कों की टारिंग की जानी थी।

लोक निर्माण विभाग ने अप्रैल के अंत में टारिंग के कार्य अवार्ड कर दिए थे। इस बीच भी तापमान टारिंग के लिए उपयुक्त न होने से काम प्रभावित होता रहा। बीते एक सप्ताह मूसलधार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। निकास नालियां बंद होने से सड़कों पर पानी बह रहा है। इससे कई जगह सड़कों पर की टारिंग भी उखड़ गई है।