लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, आदेश जारी

Ankita | 20 नवंबर 2023 at 7:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 21 नवंबर से सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मंजूरी के बिना तबादले नहीं हो सकेंगे। कार्मिक विभाग की ओर से इस बारे में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन से केवल सरकारी कर्मचारियों के तबादलों के ऐसे प्रस्तावों पर कार्यवाही और कार्यान्वयन किया जाएगा जो व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 के पैरा 8 के तहत विशेष रूप से प्रदान की गई परिस्थितियों के अनुरूप हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से सोमवार शाम को प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]