हिमाचल में सरसों के तेल की कीमत में हुई वृद्धि, यह दालें हुई सस्ती……
HNN/ शिमला
हिमाचल के राशन डिपो में सरकार ने सरसों के तेल की कीमत में वृद्धि की है। बता दें हिमाचल सरकार ने सरसों का तेल पांच से 10 रुपए तक महंगा कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने कुछ दालों की कीमतों में कटौती की है। चना दाल चार और उड़द दाल 6 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है।
बता दें अब राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में सरसों तेल बीपीएल उपभोक्ताओं को 142, एपीएल को 147 और करदाताओं को 160 रुपए प्रतिलीटर मिलेगा। अनुबंधित आपूर्तिकर्ता तेल कंपनी ने डिपुओं के लिए सप्लाई भेजनी शुरू कर दी है। डिपो में मूंग की दाल दाल की कीमत में भी आठ रुपए प्रतिकिलो का उछाल आया है।
बीपीएल उपभोक्ताओं को मूंग दाल अब 66 रुपए के बजाय 72 रुपए , एपीएल उपभोक्ताओं को 74 के बजाय 82 रुपए किलो मिलेगी। अन्य दो दालें उड़द छह रुपये और दाल चना चार रुपए सस्ती हुई हैं। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता है जिन्हें बाजार मूल्य की अपेक्षा डिपो में सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।