हिमाचल में सीढ़ी से गिरकर 30 वर्षीय युवक की हुई मौत

Woman-in-the-grip-of-debris.jpg

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में आलमपुर की जांगल पंचायत में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक युवक सीढ़ी से गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय युवक मुनीष कुमार पुत्र बिहारी लाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मुनीष कुमार सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था।

इस दौरान अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जाँच कर रही है।