HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती नोरबुलिंगा में किराए के कमरे में छात्रा की हत्या करने के मामले में लाहौल-स्पीति के 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें छात्रा की हत्या गला घोंट कर की गई थी।
आरोपियों की पहचान तेंजिन छुलडुम (21) और पदम दोरजे (20) निवासी लाहुल-स्पीति के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी 10 दिसम्बर की रात को छात्रा के कमरे में आए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दोनों आरोपियों ने छात्रा की हत्या गला घोंट कर की थी। पुलिस फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता ने भी दोनों आरोपियों पर 10 दिसम्बर रात को उनकी बेटी के कमरे में होने और कहासुनी होने के आरोप लगाए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group