हिमाचल में स्कूल बस और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर, चालक घायल
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 पर ठानपुरी का है, यहां एक टेंपो और स्कूल बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
घटना के बाद घटनास्थल पर भी काफी लंबा जाम लग गया। हादसे में टेंपो चालक बुरी तरह से जख्मी हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दो स्कूली बच्चे भी घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, नगरोटा से 53 मील की तरफ जा रही स्कूल बस की टेंपो के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। एसएचओ रमेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज कर लिया है।