Loading...

हिमाचल में स्वच्छता और प्लास्टिक विरोधी अभियान : हकीकत बनाम दिखावा

PARUL • 27 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 15 विभाग अधिकृत हैं, लेकिन अक्सर इन्हें केवल अक्टूबर में ही अपनी जिम्मेदारी का एहसास होता है। अगर हर विभाग हर महीने ठोस कार्रवाई करे, तो हिमाचल की खूबसूरत वादियों से प्लास्टिक को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।

हिमाचल में 80 जीएसएम के नॉन-वोवन कैरी बैग्स के इस्तेमाल की अनुमति है, लेकिन इन बैग्स की आड़ में प्लास्टिक का धंधा खुलेआम चल रहा है और प्रशासन की तरफ से इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। इस गांधी जयंती पर केवल भाषणों और वादों से काम नहीं चलेगा, धरातल पर ठोस और निरंतर कार्रवाई की जरूरत है।

हिमाचल को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि पर्यावरण और हमारी आने वाली पीढ़ी दोनों सुरक्षित रहें। दुनिया भर में कई देशों ने प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगा दिया है, और अब हिमाचल को भी इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है।