हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए तैयार
अस्पताल में आने वाले सर्दी-जुकाम से पीड़ित हर व्यक्ति का होगा कोरोना टेस्ट
HNN/ शिमला
देश में कोरोना के मामले लगातर बढ़ते ही जा रहे है। जिसको लेकर अब हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। बता दें विभाग कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है कि वे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाते समय मास्क का प्रयोग करें। अस्पताल में आने वाले सर्दी-जुकाम से पीड़ित हर व्यक्ति की सबसे पहले कोरोना जांच की जाएगी। ताकि कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा सके।
फिलहाल मौजूदा समय में प्रदेश में कोरोना का एक भी मामला नहीं है। भविष्य में यदि कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो स्वास्थ्य विभाग अपने कोविड अस्पताल को दोबारा से भी सुचारू कर सकता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर पूरी तरह से सतर्क हो गया है।