Loading...

हिमाचल में हटी आदर्श आचार संहिता, चुनाव आयोग ने करी अधिकारिक घोषणा…

SAPNA THAKUR • 10 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

विधानसभा चुनाव के चलते लगाई गई आदर्श आचार संहिता आज हटा दी गई है। प्रदेश में यह आदर्श आचार संहिता तकरीबन 2 महीने के बाद हटी है। इस बाबत केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को अधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। बता दे, किसी भी राज्य में चुनाव से पहले एक अधिसूचना जारी की जाती है।

इसके बाद उस राज्य में ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो जाती है और नतीजे आने तक जारी रहती है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद विकास कार्य भी ठप हो गए थे। आदर्श आचार संहिता लगने के चलते ना केवल लोक निर्माण विभाग बल्कि जल शक्ति विभाग के कार्य भी प्रभावित हुए हैं।

ऐसे में कोड ऑफ कंडक्ट के हटते ही हिमाचल में अब विकास कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। इतना ही नहीं आचार संहिता हटने के बाद अब विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां भी जल्द हो सकेंगी।