Loading...

हरियाणा के चिट्टा तस्कर हिमाचल में चढ़े पुलिस के हत्थे

Ankita 29 Mar 2024 Edited 29 Mar 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले लगातर बढ़ते ही जा रहे है। अब ठियोग पुलिस ने चिट्टे सहित हरियाणा के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (32) निवासी भवानी हरियाणा और अनिल कुमार (41) निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने कुफ़री से ठियोग की तरफ जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार (HR26CG -1183) को जांच के लिए रुकवाया।

तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 49 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बता दें इस मादक पदार्थ की इंटरनेशनल कीमत 5 लाख आंकी गई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: