HNN/ शिमला
शिमला जिला के कोटखाई में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां की मौत हुई है जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका उपचार आईजीएमसी में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी ( HP-09A-2088) में सवार होकर मां -बेटा कहीं जा रहे थे कि कोटखाई दरकोटी में जैसे ही पहुंचे तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दुर्घटना के बाद दोनों को गाड़ी से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर हनफ बेगम पत्नी सादिक मोहम्मद निवासा दरकोटी कोटखाई की मृत्यु हो गई जबकि फैज मुहम्मद को कोटखाई अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





