Loading...

हिमाचल में हिमकेयर योजना से बाहर हुए सरकारी कर्मचारी, पेंशनर

Ankita • 4 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में सभी सरकारी सेवारत, सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी हिमकेयर योजना से बाहर हो गए है। हिमाचल सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही अब लोगों को निजी अस्पतालों में हिमकेयर योजना के तहत इलाज नहीं मिलेगा।

प्रदेश सरकार ने निजी अस्पतालों का इंपेनलमेंट 1 सितंबर 2024 से वापस लेने का निर्णय लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना-हिमकेयर की शुरूआत हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार के दौरान 2018 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य राज्य के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।

इस योजना के तहत, पात्र परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया गया था, जिससे अस्पताल में भर्ती होने और चिकित्सा सेवाओं के लिए आर्थिक सहायता मिलती थी। योजना में सरकारी और निजी दोनों प्रकार के अस्पतालों को शामिल किया गया था ताकि मरीजों को अधिक विकल्प मिल सकें।