हिमाचल में 100 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद, वाहन चालक परेशान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अभी तक जारी है। वहीं प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन के चलते 100 से अधिक सड़कें अभी भी यातायात के लिए ठप हैं।
मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 203 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। शिमला जिले में सबसे अधिक 70, कुल्लू 51 व मंडी जिले में 40 सड़कें ठप हैं। वहीं सैकड़ों मार्ग बंद होने के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा जगह-जगह मार्ग बहाल करने के लिए मशीन लगाई गई है परंतु बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो रहे हैं। इसके अलावा 32 बिजली ट्रांसफार्मर व 32 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हैं।