हिमाचल में 12 पुलिस अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा(एचपीएस) के 12 अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं।
बता दें गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। वहीं सभी अधिकारियों को तैनाती के नए स्थान पर तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
अधिसूचना के अनुसार तैनाती का इंतजार कर रहे एचपीएस अधिकारी निश्चिंत सिंह नेगी को कमांडेंट( होमगार्ड) कुल्लू, विनोद कुमार कमांडेंट(होमगार्ड)चंबा और भूपेंद्र सिंह नेगी को एसपी(सुरक्षा) सीआईडी शिमला तैनात किया गया है।
इसी तरह अमित शर्मा को अतिरिक्त एसपी विजिलेंस सिरमौर, आशीष शर्मा अतिरिक्त एसपी विजिलेंस शिमला, श्वेता अतिरिक्त एसपी आईआरबीएन पंडोह, रमेश कुमार अतिरिक्त एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स शिमला, तरनजीत सिंह अतिरिक्त एसपी आईआरबीएन बनगढ़ ऊना तैनात किया गया है।
वहीं कुलदीप कुमार डीएसपी विजिलेंस सोलन, राम प्रसाद जसवाल एसडीपीओ ज्वालामुखी, कमल किशोर को आईजीपी, एसआर शिमला में डीएसपी स्टाफ अधिकारी और प्रियंक गुप्ता डीएसपी विजिलेंस मंडी लगाया गया है।
वहीं, एचपीएस अधिकारी विक्रम चौहान पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे, उनके तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।