Loading...

हिमाचल में 1239 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद, 1400 बस रूट निलंबित

Ankita • 11 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश से भारी तबाही हुई है। प्रदेश में 1300 से 1400 बस रूट से निलंबित हैं। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 1239 सड़कें यातायात के लिए बाधित थीं। चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया है।

कालका-शिमला हाईवे बंद होने से परवाणू से ब्रेड-दूध के ट्रक वापस भेजे। 2577 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। 1418 जल आपूर्ति योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। संबंधित विभाग इनकी बहाली में जुटे हैं।

शिमला में सबसे ज्यादा 581, मंडी 200, चंबा 116, सिरमौर 101, हमीरपुर व लाहौल-स्पीति में 97-97 सड़कें बंद पड़ी हैं। इसी तरह मंडी में 673, शिमला 821, सिरमौर 447, लाहौल-स्पीति 206 व किन्नौर में 261 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं।