हिमाचल में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने किया कलाई काटने का प्रयास, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा अपनी कलाई काटने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आरोपी युवक उससे दो महीने से बातचीत करता था जिसकी वजह से युवती ने यह बड़ा कदम उठाया है।
वहीं पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी कलाई काटने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान किशोरी को उसकी बहन ने अपनी कलाई काटने का प्रयास करते हुए देखा।
जिसके बाद घटना की सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।