हिमाचल में 16 जून तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, तापमान में होगी वृद्धि
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी पूरी तरह से तप रहे हैं। मैदानी जिलों में गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात के समय भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 16 जून तक लू जारी रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल के 10 क्षेत्रों में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा।
मैदानी भागों में दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी से न केवल लोगों, बल्कि पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है।