Loading...

हिमाचल में 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। वारदात के बाद दोनों आरोपी युवती को उसी के चाचा की कार की डिक्की में बंद करके मौके से फरार हो गए। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा जिला के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्लस वन में पढ़ती है। करीब तीन-चार हफ्ता पहले छात्रा की दोस्ती पंजाब के सन्नी नामक युवक के साथ हुई, जोकि हरोली उपमंडल के एक गांव में ट्रक चालक था।

पीड़ित छात्रा के अनुसार, रविवार को आरोपी युवक ने जिला मुख्यालय के साथ लगते एक धार्मिक स्थल में माथा टेकने चलने के लिए कहा। जिससे बाद आरोपी युवक लड़की को अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर लेने आया। माथा टेकने के बाद आरोपी युवक युवती को एक कमरे में ले गया।

कमरे में जाकर युवती को जबरन शराब पिलाई गई। जिसके बाद नशे की हालत में मुख्य आरोपी जालंधर निवासी सन्नी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी युवती को हरोली उपमंडल की तरफ ले गए। वहां एक सुनसान जगह पर पहले सन्नी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसके साथी ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी छात्रा को उसी के चाचा की कार की डिक्की में बंद करके खुद फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।