हिमाचल में 18 सितंबर से भारी बारिश के आसार, छह जिलों में येलो अलर्ट
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता का असर दिख रहा है। राज्य के कई हिस्सों में रविवार को जमकर बरसात हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है। इसक बाद मानसून फिर जोर पकड़ेगा और कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
विभाग ने 18 सितंबर को छह जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 21 सितंबर तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं।