हिमाचल में 19 राजकीय महाविद्यालय बंद, सुक्खू सरकार ने किया ऐलान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें सुक्खू सरकार ने पूर्व बीजेपी की सरकार के अंतिम 9 माह में खोले गए 19 राजकीय महाविद्यालयों को बंद कर दिया है। कैबिनेट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने यह घोषणा की है।
शिक्षा सचिव की ओर से इन राजकीय महाविद्यालयों को बंद करने की अधिसूचना जारी की गई है। बता दें हिमाचल की पूर्व सरकार ने अप्रैल 2022 के बाद कुल 23 राजकीय महाविद्यालय प्रदेश भर में खोले थे।
परंतु आप सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने आज शुक्रवार को 19 राजकीय महाविद्यालय बंद करने की अधिसूचना जारी की है। बता दे बंद किए गए कॉलेजों में 17 डिग्री कॉलेज और दो संस्कृत कॉलेज है।
सुक्खू सरकार ने इन कॉलेजों को किया डिनोटिफाई
1.राजकीय महाविद्यालय स्वारघाट, बिलासपुर।
2.राजकीय महाविद्यालय बल्हसीना, बिलासपुर।
3. राजकीय महाविद्यालय मसरूंड, चंबा।
4. राजकीय महाविद्यालय गलोड़, हमीरपुर।
5. राजकीय महाविद्यालय लंबलू, हमीरपुर।
6. राजकीय महाविद्यालय ब्रांदा, कांगड़ा।
7. राजकीय महाविद्यालय कोटला, कांगड़ा।
8. राजकीय महाविद्यालय रिर्कमार, कांगड़ा।
9. राजकीय महाविद्यालय चढ़ियार, कांगड़ा।
10. राजकीय महाविद्यालय पांगणा, मंडी।
11. राजकीय महाविद्यालय पंडोह, मंडी।
12. राजकीय महाविद्यालय बागा चनोगी, मंडी।
13. राजकीय महाविद्यालय जलोग, शिमला।
14. राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सिंहला, शिमला।
15. राजकीय महाविद्यालय सतौन, सिरमौर।
16. राजकीय महाविद्यालय ममलीग, सोलन।
17. राजकीय महाविद्यालय चंडी, सोलन।
18. राजकीय महाविद्यालय बरूना, सोलन।
19. राजकीय संस्कृत महाविद्यालय जगतसुख, कुल्लू।
