हिमाचल में 2 दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, सुक्खू सरकार ने किया ऐलान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन व बाढ़ के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर सरकार ने आगामी 2 दिन 10 व 11 जुलाई को प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है।
बता दें गत शनिवार सुबह से ही जिले में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण अधिकतर संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं तथा मौसम विभाग द्वारा भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी के मद्देनजर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों ,महाविद्यालयों व आईटीआई में 10 और 11 जुलाई को अवकाश रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बहुत नुक्सान हो गया है। इसी के साथ सभी जगह भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है। भूस्खलन से सड़को पर बड़े बड़े पत्थर आ गए है, जिससे मार्ग अवरूद्ध हो गए है और वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।