लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में 2 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में..

SAPNA THAKUR | 2 मार्च 2022 at 11:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम के साफ बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 व 3 मार्च को राज्य के हल्के मध्यम क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने 7 जिलों शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन, कांगड़ा व ऊना जिलों में गर्जन और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 2 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने का अनुमान है जबकि 3 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश व मध्य पर्वतीय भागों में बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]