Loading...

हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, सतर्क रहें लोग

Ankita • 23 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर अभी थमने का नाम नहीं लेगा। प्रदेश में भारी वर्षा अभी और तबाही मचा सकती है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्ख़लन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। मलबे की चपेट में आने से कई लोगों की जान चली गई है। कई लोगों के मकान ध्वस्त हो चुके है। बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज और कल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 27 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। बता दें अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।