Loading...

हिमाचल में 242 सड़कें व 989 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप, 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Ankita • 11 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। प्रदेश में बारिश के चलते भूस्ख़लन का सिलसिला भी अभी तक जारी है। राज्य में हर जगह मार्ग बहाल करने के लिए मशीनें लगी हुई है परन्तु बार-बार पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण मार्ग बंद हो रहे है। सैकड़ों मार्ग बंद होने के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें प्रदेशभर में दो नेशनल हाईवे समेत 242 सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं 989 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी कुल्लू नेशनल हाईवे 6 मील और 9 मील के पास अवरुद्ध है। मंडी पठानकोठ रोड 32 मील के पास बाधित है। वहीं पांवटा शिलाई हाईवे भी बंद है।