लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में 28 व 29 जून के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Ankita | 25 जून 2024 at 12:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 28 जून तक प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मानसून इस वर्ष सामान्य तारीख को ही हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला 28 व 29 जून के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज भी कई स्थानों पर बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 1 जुलाई तक लगातार बारिश जारी रहने के आसार है। बता दें बीते कल राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

काफी दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। खासकर मैदानी क्षेत्र में लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। परंतु अब बारिश का दौर शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]