Loading...

हिमाचल में 4 दिनों तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, ओलावृष्टि-अंधड़ का भी अलर्ट

SAPNA THAKUR • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी तो कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

24 और 25 जनवरी के लिए अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 24 जनवरी के लिए मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि निचले व मैदानी भागों में ओलावृष्टि-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी भागों में 23 जनवरी के लिए भी येलो अलर्ट जारी हुआ है।