Loading...

हिमाचल में 4 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट

Ankita • 19 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। जिसके चलते विभिन्न इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। प्रदेश भर में 4 दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी के आसार है तो वहीं अन्य इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 से 24 मार्च तक लगातार मैदानी व मध्य पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

वहीं कई स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। बता दें पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।