Loading...

हिमाचल में 5 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, अनावश्यक यात्रा न करें लोग

Ankita • 15 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। प्रदेश में भारी वर्षा की वजह से जान-माल का बहुत नुक्सान हुआ है। कई लोगों के मकान ध्वस्त हुए है तो कहीं सैंकड़ो गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई है। प्रदेश में शनिवार से हो रही भारी बारिश से अब तक करीब 80 लोगों की जान चली गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश भर में 20 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान 5 दिन तक हिमाचल में भारी बारिश होगी जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।