Loading...

हिमाचल में 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला शव

Ankita • 25 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वालामुखी के तहत एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। बता दें किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से व्यक्ति का गला रेत कर हत्या की है। पुलिस ने व्यक्ति का शव सड़क किनारे से बरामद किया है।

मृतक की पहचान गुरदयाल सिंह (52) सुपुत्र रत्न चंद निवासी दोदरू डाकघर लगडू तहसील खुंडियां के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने गुरदयाल की गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। जब किसी ने सड़क किनारे व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। लिहाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। डीएसपी विकास धीमान ने खबर की पुष्टि की है।