हिमाचल में 53 वर्षीय चिकित्सक की हार्ट अटैक से हुई मौत
मरीज का चैकअप करते हुए पेश आया हादसा
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में मरीज का चैकअप करते हुए एक चिकित्सक को हार्ट अटैक आ गया, जिस कारण उनकी मौत हो गई है। मृतक चिकित्सक की पहचान 53 वर्षीय राकेश मोहन गौतम के रूप में हुई है जोकि कुल्लू के कलैहली में एक एसआर नाम से निजी अस्पताल चलाते थे।
जानकारी के मुताबिक, कुल्लू के जाने-माने सर्जन डॉ. राकेश अपने निजी अस्पताल में एक मरीज की जांच कर रहे थे। इस दौरान अचानक ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह नीचे गिर पड़े। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।बता दें उन्होंने पीजीआई और आईजीएमसी से रिटर्न मरीजों का भी उन्होंने बखूबी इलाज किया।
उनके बेटे विदेश से एमबीबीएस कर रहे हैं। उन्होंने बिलासपुर जिले के सरकारी स्कूल कलोल से पढ़ाई की थी और उसके बाद आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस की पढ़ाई की। बता दें डॉ. गौतम मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले थे।