HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू की सैंज घाटी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान प्रेम सिंह (53) निवासी निरमंड के रूप में हुई हैं। स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान बुधराम ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बुधराम ने बताया कि मृतक रिश्ते में उनके मामा लगते हैं। उन्होंने बताया कि मृतक प्रेम सिंह मंगलवार शाम को एक नेपाली बहादुर के साथ मौजूद थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि निहारनी में जिस जगह से शव बरामद हुआ है उस स्थान पर शराब की बोतल व खाली गिलास बरामद हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दोनों ने यहां एक पुराने घर में शराब पी और उसके बाद नेपाली मूल के इस व्यक्ति ने प्रेम सिंह की हत्या कर दी।
बता दें घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा लिए हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। एएसपी संजीव चौहान ने ख़बर की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





