Loading...

हिमाचल में 6 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, अनावश्यक यात्रा न करें लोग

Ankita • 24 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं लेगा। प्रदेश में भारी बारिश और जमकर तबाही मचा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 6 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। अब तक भारी बारिश से प्रदेश में 5116 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो गई है।

अकेले जल शक्ति विभाग की 1666 करोड़, लोक निर्माण विभाग की 1475 करोड़ तथा विद्यूत बोर्ड की 1489 करोड़ की संपत्ति को नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 696 सड़कें बंद पड़ी है। इनमें अधिकांश सड़कें 13 दिन से अवरुद्ध पड़ी है। इससे 700 से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई है।

बसों के नहीं चलने से लोगों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है। वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।