हिमाचल में 7 खंड विकास अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने सात खंड विकास अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं ग्रामीण विकास विभाग में इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।
जारी किए गए आदेशों के अनुसार भुंतर के खंड विकास अधिकारी मान सिंह को मंडी जिला के धनोतु का खंड विकास अधिकारी लगाया गया है। चंबा जिला के चुआडी के खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद अब कांगड़ा जिला के फतेहपुर के खण्ड विकास अधिकारी होंगे।
फतेहपुर के खंड विकास अधिकारी निशा महाजन को इसी पद पर चंबा जिला के तीसा भेजा गया है। जबकि तीसा के खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार को चुआडी का खंड विकास अधिकारी तैनात किया गया है।
कुपवी के खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार को चौपाल का खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह कुपवी के खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
तैनाती का इंतज़ार कर रही हिमांशी को ऊना जिला के गगरेट और विनय कुमार को मंडी जिला के निहरी का खंड विकास अधिकारी तैनात किया गया है।