Loading...

हिमाचल में 873 सड़कें अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

Ankita • 12 Jul 2023 • 1 Min Read

1956 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, इतनी जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित……

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन का सिलसिला अभी भी जारी है। जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में बुधवार सुबह 10:00 बजे तक 873 सड़कें बंद थीं। इनमें से शिमला में सबसे ज्यादा 350, मंडी 100, सिरमौर 109, सोलन 83, लाहौल-स्पीति 97, चंबा 78 और किन्नौर में 36 सड़कें यातायात के लिए ठप हैं।

1956 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप

प्रदेश में बरसात से 1956 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं। चंबा में 129, किन्नौर 128, लाहौल-स्पीति 206, मंडी 156, शिमला 380, सिरमौर 328 और सोलन में 619 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं।

1369 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित

राज्य में 1369 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। शिमला में सबसे ज्यादा 373, मंडी 258, सोलन 317, किन्नौर 101 और हमीरपुर जिले में 118 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। इससे कई इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया है। शिमला शहर में छह दिन बाद भी लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। योजनाओं में लगातार गाद आने से आपूर्ति ठप है।