हिमाचल में 9वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ सोलन
जिला सोलन के बरोटीवाला थाना के तहत एक 9वीं की छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि लड़की ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतका की पहचान सुमन पुत्री जयवीर निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामले की आगामी जाँच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सुमन अपने परिवार के साथ छातीपुर गांव में किराये के मकान में रहती थी। वह स्कूल से जल्दी घर आई और कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान पिता व भाई काम पर थे और मां उत्तर प्रदेश अपने घर गई थी।
जब किसी ने कमरे में जाकर उसको फंदे से लटका देखा तो इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।